खनुआ। नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर में पड़ोसी जिला की एक युवती प्रेमी के घर पहुंची। उसके घर रहने की जिद पर अड़ गई। बाबा ने युवक की शादी कहीं और तय होने की बात कही तो युवती भड़क गई। मरने की बात कह कर युवक के घर से भागने लगी। लोगों ने उसे पकड़ा और घर ले आए। दाेनाें रिश्ते में ममेरे भाई-बहन हैं।
युवती के अनुसार बीते चार वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध है। वह युवक का किसी और युवती से विवाह नहीं होने देना चाहती। संपतिहां चौकी इंचार्ज जय हिंद ने कहा कि प्रकरण की सूचना नहीं है।