फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रैक्टर और डंपर में टक्कर, छह महिलाएं घायल

Sun, 15 Jun 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरैना। क्षेत्र के घुघली-शिकारपुर मार्ग पर शनिवार को ट्रैक्टर और डंपर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर की ट्रॉली पर बैठीं छह महिलाएं घायल हो गईं। गुस्साई महिलाओं ने ट्रैक्टर चालक की धुनाई कर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर ट्रैक्टर और डंपर मालिक दोनों मौके पर आ गए। किसी तरह मामले को शांत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार, घुघली-शिकारपुर मुख्य मार्ग पर पोखरभिंडा गांव के पास एक विद्यालय के सामने ट्रैक्टर पर सवार होकर 15 महिलाएं रोपाई करने जा रही थीं। ट्रैक्टर चालक ने बिना संकेत दिए अचानक ट्रैक्टर मोड़ लिया। इससे सामने से आ रहे डंपर चालक ने ब्रेक लगाया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रॉली पर बैठीं छह महिलाओं को मामूली चोटें आईं हैं। घटना के बाद गुस्साई महिलाओं ने मौके पर ही ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें