फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिलन समारोह में गोरखा समाज की एकजुटता और उन्नति पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर उन्हें समाज सेवा के लिए करें तैयार : जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

नौतनवा। नगर स्थित मिलिट्री कैंप में रविवार को गोरखा समाज विकास समिति के मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राना के नेतृत्व में लोगों ने समाज की एकजुटता और उत्थान पर बल देते हुए विशेष सहयोग कर्ताओं को सम्मानित भी किया।
जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राना ने कहा कि हम सभी को एकरूपता और एकजुटता के साथ समाज की उन्नति के लिए अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करना चाहिए। आज गोरखा समाज के युवा देश की रक्षा और सुरक्षा में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित कर पूर्वजों का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह समाज के भावी भविष्य कहे जाने वाले अपने-अपने बच्चों को भी आप सभी अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर उन्हें समाज सेवा के लिए तैयार करें, ताकि गोरखा समाज का यह योगदान पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हरि बहादुर गुरूंग, मनोज कुमार राना, उत्तम थापा, रंजीत सिंह, राज बहादुर गुरूंग, मिट्ठु थापा, बिजय थापा, सुनीता राना, ज्योति राना, मनीषा थापा, तन्वी, मीनू गुरूंग, अंजू गुरुंग, सागर गुरुंग व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें