फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहू एवं नातिनी की मौत के बाद बेटे को लेकर चिंतित है मां

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में जीप पलटने से दो की मौत और 19 लोग हो गए थे घायल
विज्ञापन

भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा से नेपाल गए तीर्थयात्रियों से भरी एक जीप नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें एक महिला व उसकी पांच साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए थे। जिला प्रशासन व ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया। इलाज के बाद 13 लोगों को छुट्टी दे दी गई है जबकि छह लोगों का अभी भी इलाज जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करननाथ मौर्या की पत्नी निर्मला (30) एवं बेटी काव्या की मौत हो गई थी। शनिवार को मां बेटी का एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया। वहीं करननाथ का अभी भी इलाज चल रहा है। करननाथ की माता गुड्डी देवी के आंसू जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे बेटे करननाथ मौर्या को लेकर रुकने का नाम नहीं ले रहे। उनका कहना है नातिनी और पतोहू की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर सूना हो गया है। मेरे बुढ़ापे का सहारा अब यही एक बेटा बचा हुआ है। घर पर रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का आना-जाना लगा हुआ है। बेटे के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित मां को लोग ढाढ़स बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें