फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहीं पहुंचे वनकर्मी, गांव के युवक ने निकाला सांपों का झुंड

Mon, 19 May 2025 04:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर स्थित नये मकान में रविवार को सांपों का झुंड दिखा था। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई कर्मी नहीं पहुंचा। सोमवार की दोपहर में गांव के ही एक युवक ने मच्छरदानी के सहयोग से सांपों के झुंड को निकालकर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र गुप्ता ने हरदीडाली चौराहे पर जल्द ही मकान बनवाया था। मकान में अभी कोई रहता नहीं है। शौचालय की टंकी में कुछ दिन पहले में पानी भरकर छोड़ा गया था। रविवार को शौचालय की टंकी खोली गई तो उसमें करीब 70 सांपों का झुंड दिखा। इससे हड़कंप मच गया। सांपों की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। शौचालय की टंकी में कहीं से सांपों का झुंड आ गया था, जिसे देखकर लोग डरे थे। वन विभाग को सूचना देने पर भी जब कोई नहीं आया तो सोमवार को हरदीडाली बड़का टोला निवासी इस्लाम उर्फ नये खां ने शौचालय की टंकी में घुसकर मच्छरदानी के सहारे सभी सांपों को निकाल दिया। इसी बीच सोनौली थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें