फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घटता-बढ़ता तापमान आंखों पर पड़ रहा भारी, संक्रमण बढ़ा

Thu, 13 Feb 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- आंख में जलन और चुभन की बढ़ रही समस्या
विज्ञापन

- तेज हवाएं भी डाल रही हैं आंखों पर बुरा प्रभाव
- जिला अस्पताल की ओपीडी में 698 में 14 आंख के संक्रमण के मरीज
महराजगंज। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ तेज हवा से आंखों में लाली, चुभन और पानी गिरने की समस्या बढ़ रही है। बुधवार को 698 मरीजों का उपचार जिला अस्पताल की ओपीडी में किया गया जिसमें 14 आंखों के संक्रमण से परेशान थे।
बदलते मौसम के साथ एलर्जी के कारण लोगों की पुतली लाल, खुजली व जलन हो रही है। आंखों में भारीपन और चुभन का एहसास होने के कारण अधिकतर समय आंखों को बंद रखने से आराम महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनीष कुमार ने बताया कि ठंड व गर्मी दोनों का प्रभाव सीमित अंतराल पर झेलने के कारण पुतलियों में सूजन की शिकायत बढ़ी है। एक आंख से दिक्कत दूसरे आंख तक पहुंच रही है। तेज हवाओं के कारण भी परेशानी बढ़ी है। समस्या बढ़ने से पहले चिकित्सक से संपर्क जरूर करें। विलंब से दवा लेने पर रोग बढ़ने का खतरा होता है। आंखों की सफाई पर बदलते मौसम में विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताया कि बाइक पर हेलमेट और चश्मा जरूर लगाए, जिससे तेज हवाओं से बचा जा सके। आंख पर ठंडे पानी के छींटे डालकर तत्काल राहत पाया जा सकता है। दिक्कत होने पर बार-बार आंखों को छूने से परहेज करें। सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने बताया कि मौसम में बदलाव से आंखों में जलन और इंफेक्शन देखा जा रहा है। दवा के साथ मरीजों को सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें