फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएम ने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं के निस्तारण पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
परसा राजा गांव में लगी ग्राम चौपाल, 271 लोग हुए लाभान्वित
विज्ञापन

मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा परसा राजा में शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे गांव की जनता तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।
विज्ञापन


ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। चौपाल के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, विद्युत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर विशेष जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, डीडीओ भोला नाथ कन्नौजिया, एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीएमओ डाॅ. श्रीकांत शुक्ल, प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें