फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गुजरात में युवक की मौत से गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मैनहवा, टोला बनरही निवासी अर्जुन मौर्या (28) की गुजरात में मौत होने की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है। अर्जुन गुजरात की एक केमिकल कंपनी में इंजीनियर पद पर तैनात था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राधेश्याम मौर्या का बेटा अर्जुन की गुजरात में चार दिन पहले तबीयत बिगड़ी थी। इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ। हालत और बिगड़ने पर नजदीक के बड़ोदरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। उसके मरने की सूचना जैसे ही घर पहुंची तो परिजन बदहवास हो गए। जवान बेटे की मौत से माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग और रिश्तेदार घर पहुंच कर ढाढ़स बधाने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के शव को वहां से एम्बुलेंस से घर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें