महराजगंज। बुधवार को रोडवेज परिसर में गोरखपुर से आई बस में अचानक हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते यात्री और कर्मचारियों की भीड़ लग गई। जानकारी के मुताबिक बांसगांव गोरखपुर के रहने वाले आकाश मिश्रा एमआर हैं।
वह रोडवेज से महराजगंज आए थे। कंडक्टर ने टिकट काटकर 10 रुपये बाद में देने की बात कहकर टिकट पर 10 रुपये लिखकर दे दिया था। इसी बीच टिकट बस में कहीं गिर गया। जब यात्री ने अपना पैसा मांगा तो कंडक्टर ने टिकट मांगा, लेकिन टिकट गिरने की बात कही। तभी कंडक्टर और यात्री के बीच विवाद शुरू हो गया।
कंडक्टर ने दरवाजा बंद कर बस में ही यात्री को पीटने लगा। रोडवेज परिसर में मौजूद कर्मियों ने भी बस में चढ़कर यात्री से मारपीट करने लगे। उप निरीक्षक रविंद्र यादव के अनुसार, समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है। संवाद