फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उप प्रभागीय वनाधिकारी को जान से मारने की धमकी

Thu, 17 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज अंतर्गत मंगलवार को मनबढ़ों ने उप प्रभागीय वनाधिकारी एसके सिंह का रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी। वनाधिकारी ने थाना पुरंदरपुर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी एसके सिंह मंगलवार को क्षेत्र के वन का निरीक्षण करने के बाद सरकारी वाहन से वापस कार्यालय एकमा लक्ष्मीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान तिनकोनिया जंगल के पास दो संदिग्ध युवक दिखे। वनाधिकारी ने जब उनका परिचय पूछा तो उन्होंने न केवल बदसलूकी की, बल्कि अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसके साथ ही उन्होंने बीच सड़क पर वाहन का रास्ता रोकने का भी प्रयास किया।
एसडीओ ने तहरीर में बताया कि दोनों युवक जानबूझकर रास्ता रोककर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इनकी पहचान रघुवीर वर्मा, निवासी एकमा और संतलाल यादव, निवासी जंगल गुलरिहा के रूप में हुई है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि ये युवक जंगल में अवैध गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

पहचान उजागर होने के डर से उन्होंने वनाधिकारी पर हमला करने की कोशिश की है। एसडीओ एसके सिंह ने कहा कि वह इस मामले को लेकर गंभीर हैं। प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर धर्मेन्द्र सिंह के अनुसार, मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें