फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव परिजनों ने जाम की सड़क, हंगामा

Fri, 07 Mar 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
घुघली- सिसवा मुख्य मार्ग मृतक  प्रमोद यादव का शव रख कर जाम करते परिजन व ग्रामीण।
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर, भुजौली वार्ड के रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर बीडीसी सदस्य के पति का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोबाइल फोन का डाटा डिलीट करने का आरोप लगाते हुए घुघली-सिसवा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक के सीडीआर निकलवाने के आश्वासन पर जाम समाप्त किया। सिसवा क्षेत्र के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड लोहेपार निवासी बीडीसी रीता यादव के पुत्र अजीत यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिता प्रमोद यादव (40) बुधवार की रात करीब 8.30 बजे घर पर भोजन करने जा रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल गए। काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटे तो कई बार फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
इसी बीच रात करीब 11 बजे कोठीभार थाने से फोन आया कि प्रमोद यादव का शव भुजौली रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। परिजन ने आरोप लगाया कि प्रमोद यादव की हत्या कर शव को दुर्घटना का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह किसी ने मोबाइल से कॉल डिटेल हटाने का अफवाह फैला दिया। इससे परिजन आक्रोशित हो उठे कुछ लोगों के साथ घुघली-सिसवा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद शाम चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव लक्ष्मीबाई नगर में पहुंचा तो एक बार फिर आक्रोशित हो गए और मुख्य मार्ग जाम कर दिया। मोबाइल फोन का कॉल डिटेल निकलवाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। ब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें