फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिट्टी की जांच कराना आवश्यक

Thu, 06 Mar 2025 09:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। कस्बे में बृहस्पतिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को खरीफ फसल से जुड़ी धान और अन्य फसलों के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उधम पटेल ने धान की सघन पद्धति से खेती करने के उपायों के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि फसल बोवाई से पहले किसानों को मिट्टी की जांच कराना आवश्यक है। इससे मृदा में पोषक तत्वों की कमी की जानकारी मिल जाती है। प्रगतिशील किसान मिथिलेश सिंह ने फसल सुरक्षा एवं धान में लगने वाले कीटों एवं रोगों के बारे में जानकारी दी तथा फसल सुरक्षा बीमा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान खेती के साथ पशुपालन कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस मौके पर चंद्रभूषण सिंह, योगेंद्र यादव, रामहरख साहनी, गिरधारी, सुखसागर, दीपक शर्मा, पप्पू वर्मा, दीपक जायसवाल, सोमई सिंह, बृजेश सिंह, संजीत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें