फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाजपा छल-कपट से पीडीए समाज के अधिकारों का कर रही है हनन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में लूट, हत्या और महिला उत्पीड़न जैसी घटनाएं बढ़ रही
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर आयोजित हुआ बैठक
महराजगंज। शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति और पीडीए समाज के सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर पीडीए कमेटियों का शीघ्र गठन कर उनकी सूची जिला कार्यालय में जमा कराएं। भाजपा छल-कपट से पीडीए समाज के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या और महिला उत्पीड़न जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा केवल प्रचार के जरिए समाज को बांटकर सत्ता में बने रहना चाहती है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर घर-घर संपर्क अभियान चलाएं और लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, बिंद्रेश कन्नौजिया, शत्रुधन कन्नौजिया, श्रीपाति आजाद, मक्खू प्रसाद, समसुद्दीन अली, विजय यादव, जाफर अली, नौशाद आलम, सत्यभामा सिंह, गीता रतन पासवान, अमरनाथ यादव, हीरालाल जख्मी, लकी अली समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें