फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पात्रों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ

Mon, 11 Mar 2024 05:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कार्यालय में बैठक की। मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा को लगातार मिल रहा है। प्रदेश में चाहे लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय या जिला पंचायतों के चुनाव हो, हर चुनाव में भाजपा की जीत जनता द्वारा भाजपा को दिए गए अपार समर्थन का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए सरकार और जनता के बीच सेतु बनकर योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने लोक कल्याण के संकल्प के साथ जनहित की कई योजनाएं लागू की है। तथ्यपरक ढंग से अपनी बात को रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। इस अवसर पर सदर विधानसभा संयोजक कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रभाकर द्विवेदी, सदर विधानसभा प्रभारी अशोक तिवारी, अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें