फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अहिल्या उद्धार का मंचन देखकर दर्शक भावुक हो गए लोग

Sun, 03 Nov 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। परसौनी कल के गांव पिपरहिया में आयोजित तीन दिवसीय रामलीला मंचन सीता स्वयंवर कर समापन कर दिया गया। अहिल्या उद्धार का मंचन देखकर दर्शक भावुक हो गए। शिला से अहिल्या को नारी रूप होते ही राम का जयघोष गूंज उठा।
विज्ञापन


मंचन में राजा विदेह का आमंत्रण पाकर विश्वामित्र अपने साथ राम, लक्ष्मण को लेकर मिथिला को चले। जंगल के बीच रास्ते में गौतम ऋषि का वीरान आश्रम दिखा, जहां एक शिला पड़ी थी। राम ने आश्रम के बारे में पूछा। विश्वामित्र ने बताया कि देवराज इंद्र की गलती पर गौतम ने पत्नी अहिल्या को श्राप दे दिया। शिला रूप में अहिल्या आज भी पड़ी हैं। ऋषि की आज्ञा पर राम ने अपना पैर शिला से स्पर्श कराया। अहिल्या शिला से अपने वास्तविक नारी रूप में आ गई। जनकपुर पहुंचने पर राम और लक्ष्मण गुरु के लिए पूजा के फूल लेने पुष्प वाटिका पहुंचे। इस दौरान हरिनंदन उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, वशिष्ठ गुप्ता, मदन गुप्ता, भोला साहनी, हीरेंद्र साहनी, वंदना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें