फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मां बनैलिया मंदिर का वार्षिकोत्सव 20 को, तैयारियों में जुटे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर में स्थित विख्यात मां बनैलिया मंदिर का 35वां वार्षिकोत्सव 20 जनवरी को श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में मौजूद प्रत्येक छोटे-बड़े मंदिरों के रंग-रोगन, साफ-सफाई, लाइट, झालर, टेंट व तोरणद्वार बनाने समेत अन्य सजावट के कार्य पूर्ण करने में कारीगर जोर-शोर से लगे हैं। इस अवसर पर नगर भ्रमण के लिए निकलने वाली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत करने के लिए नागरिकों में उल्लास दिखा।
जानकारी के मुताबिक, आगामी 20 जनवरी को मां बनैलिया की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि 19 जनवरी को श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने के लिए कस्बे में बाइक रैली और 20 जनवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचेगी, यहां श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। अगले दिन 21 जनवरी को मंदिर परिसर में ही मां भगवती जागरण का भी आयोजन होगा। साथ ही देवी-देवताओं के भव्य स्वरूपों की विविध झांकियां सजाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि महाभारत काल से जुड़े मां बनैलिया मंदिर की विधि पूर्वक 20 जनवरी सन 1991 को स्थापना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें