फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कायमी उर्दू ने मुंबई में दिया रियाज को राष्ट्रीय भाषा अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कायमी उर्दू संगठन ऑफ इंडिया ने जिले के परिषदीय शिक्षक रियाज अहमद को राष्ट्रीय भाषा अवार्ड देकर सम्मानित किया है। कार्यक्रम मुंबई के बायकुला में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान शनिवार को दिया गया।
विज्ञापन

जनपद के समरधीरा पूमावि में बतौर शिक्षक सेवा दे रहे रियाज को सम्मानित करते हुए बताया गया कि रियाज ने हिंदी को महज पाठ्यक्रम ही नहीं रहने दिया, बल्कि इसे संस्कार, संवेदना व चेतना का माध्यम बनाया। ग्रामीण परिवेश में रहकर उन्होंने भाषा को अवसर का माध्यम बनाया। राष्ट्रीय सम्मेलन में उक्त संस्था ने शिक्षक को आमंत्रित किया था। शिक्षक के सम्मान से जनपद के अन्य परिषदीय शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री अखिलेश पाठक सहित अन्य ने उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें