फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहराइच से बकरे की तस्करी कर नेपाल ले जा रहे थे आरोपी

Thu, 21 Nov 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग स्थित नवीन मंडी के पास बुधवार को पुलिस मुखबिर की सूचना पर रास्ते का घेराबंदी कर बकरे से भरी एक पिकअप को पकड़ ली। वही टीम ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिकअप पर लदे बकरे को बहराइच से तस्करी कर नेपाल ले जाने के फिराक में थे। मामले में पुलिस बकरे से भरी पिकअप को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सिन्दुरिया की तरफ से एक पिकअप भारत नेपाल बॉर्डर की ओर जा रही है। इसमे काफी संख्या में बकरे रखे गए हैं। उक्त सूचना को पुलिस टीम गंभीरता में लेते हुए ठूठीबारी मार्ग स्थित नवीन मंडी के पास मुख्य मार्ग का घेराबंदी कर गुजरने वाले वाहनों की जांच पड़ताल में जुट गई। इसी बीच टीम को एक तेज रफ्तार में संदिग्ध पिकअप आती दिखाई दी। जिसे टीम रोककर जांच पड़ताल की तो पिकअप में छिपकर रखे गए कुल 55 बकरे बरामद किए गए। वही पुलिस टीम मौके से बकरे लदी पिकअप को कब्जे में लेकर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली। टीम के पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम बसीर निवासी इस्लाम नगर नानपारा देहाती थाना नानपारा जनपद बहराइच बताया। आरोपी ने आगे बताया की वह बहराइच से बकरे की तस्करी कर पिकअप से ठूठीबारी बार्डर के रास्ते नेपाल ले जाने की फिराक में था। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह अपने मकदस में असफल रहा। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी बसीर ले खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें