फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनरेगा के तहत सभी ब्लॉक में बनेंगे आधुनिक खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा से खेल मैदान निर्माण कराने की योजना पिछले वर्ष से ही प्रभावी है। बावजूद ग्राम पंचायतों में इसके निर्माण पर प्रधान रुचि नहीं ले रहे हैं जिसके कारण कुछ ग्राम पंचायतों में बने इक्का दुक्का खेल मैदान उपेक्षा के कारण बदहाल हो गए। एक बार प्रशासन जिले के सभी गांव में खैल मैदान निर्माण प्रारंभ करने की रूपरेखा पर कार्य कर रहा है। सभी गांव में खेल मैदान शुरू कराने से पहले सभी विकास खंडो में एक- एक माडल खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा। इस आधुनिक खेल मैदान में बैठने की व्यवस्था सहित अन्य इंतजाम रहेंगे। मनरेगा व पंचायतीराज विभाग के संयुक्त प्रयास से माडल खेल मैदान के जरिये हर गांव में ऐसे खेल मैदान के लिए ग्राम पंचायतों को प्रेरित करेंगे। सभी विकास खंडो से भूमि चिन्हित कर एक एक मैदान निर्माण का प्रस्ताव मांगा गया जिसपर लक्ष्मीपुर ब्लॉक से सोनवल में इसके लिए प्रस्ताव मिला है।
विज्ञापन


मनरेगा में जनपद लगातार अपनी स्थिति बेहतर कर रहा है। श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने से लेकर अन्य मामलो में जहां इसकी ग्रेडिंग 15 से घटकर चौथे नंबर पर अक्टूबर में पहुंच गई। नवंबर में रोजगार सृजन के मामले में विभाग और सुधार दिखाने की तैयारी में है। इसके लिए ग्राम पंचायतों में मनरेगा खेल मैदान पर कार्य किया जाएगा जिससे जाब कार्ड धारकों के लिए पर्याप्त रोजगार दिवस का सृजन हो सकेगा साथ ही ग्राम पंचायतों की सहूलियत बढ़ेगी। पहले सभी विकास खंडो में एक एक माडल खेल मैदान बनेंगे जिसमें बैठने से लेकर बैडमिंटन, वालीबाल कोर्ट की भी व्यवस्था रहेगी। यह खेल का मैदान ब्लॉक का माडल मैदान होगा जिसकी तर्ज पर ग्राम पंचायतें अपने यहां भी निर्माण के लिए ब्लॉक के माध्यम से मनरेगा को प्रस्ताव भेजेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें