फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कानून की पढ़ाई कर रहीं तराई की बेटियां, करिअर का बेहतर विकल्प बना एलएलबी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कानून की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों में 25 प्रतिशत बालिकाएं
काॅलेज में करिअर से जुड़ी जानकारी भी देते हैं विधि विशेषज्ञ, हर साल 120 सीटों पर होता प्रवेश, समय से पहले भर जातीं सीटें
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। तराई क्षेत्र की बेटियां भी कानून की पढ़ाई में काफी रुचि ले रहीं हैं। शहर के राम रेखा गंगा राय विधि महाविद्यालय में कानून की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों में 25 प्रतिशत बालिकाएं हैं। महाविद्यालय में 120 सीटों पर एक साल में प्रवेश होता है, इस साल भी सभी सीटें भर चुकीं हैं। कालेज में करिअर से जुड़ी जानकारी भी विधि विशेषज्ञ देते हैं। वर्तमान में 360 छात्र छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं।
राम रेखा गंगा राय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य अंसार आलम ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया एलएलबी पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को प्रैक्टिस का प्रमाणपत्र प्रदान करता है। कानून के पेशे में अभ्यास करने और प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। जो छात्र विदेशी विश्वविद्यालयों/संस्थानों से कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं, वे लॉ स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुछ निजी और स्वायत्त विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षा स्वयं आयोजित करते हैं।
विज्ञापन

छात्र 12वीं में किसी भी स्ट्रीम (साइंस/कॉमर्स/आर्ट्स) के साथ लॉ कोर्स कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा कविता पांडेय ने बताया कि काॅलेज में बेहतर ढंग से पढ़ाई होती है। एलएलबी की पढ़ाई करने में विशेष रुचि है। वहीं एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र अर्जुन ने बताया कि कानून की पढा़ई कर लीगल एडवाइजर बनना चाहता हूं।
विज्ञापन

-
कानून अथवा वकालत की पढ़ाई कर छात्र अपने करियर में न सिर्फ अच्छे पैसे कमाता है, बल्कि उसका समाज में मान सम्मान भी काफी बढ़ जाता है। हालांकि कानून की पढ़ाई को लेकर समाज में काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अक्सर लोगों को लगता है कि कानून की पढ़ाई के बाद मात्र वकालत ही एक पेशा है, लेकिन ऐसा है नहीं। वकालत करने के अलावा आप कानूनी सलाहकार, पब्लिक प्रॉसीक्यूटर जैसे पदों पर भी कार्य कर सकते हैं। साथ ही राजनीति के क्षेत्र में भी कानून की पढ़ाई किए हुए लोगो का करिअर काफी अच्छा रहा है।
डॉ. सुधारक राय, प्रबंध निदेशक, राम रेखा राय गंगा राय महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें