फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली/महराजगंज। तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से शनिवार को दोपहर करीब एक बजे घुघली थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी एक चौदह वर्षीय छात्र की मौत हो गई। नारायनपुर गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर अभिषेक चौधरी पुत्र सुभाष चौधर नवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन

वह विद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत वापस घर आ रहा था। गांव में पहुंचने पर वह एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेने जा रहा रहा था कि पीछे से घुघली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने अभिषेक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अभिषेक सड़क पर गिर पड़ा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। टक्कर मारकर आरोपी मौके से भाग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पर तीन नवयुवक सवार थे और बहुत तेज गति बाइक को चला रहे थे। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। पिता सुभाष चौधरी दुबई रहते हैं। घटना की सूचना पाकर वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें