फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिन भर खिली रही धूप, हवा ने तपिश से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को साफ रहा मौसम, पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
विज्ञापन

34 अधिकतम और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तापमान
महराजगंज। शुक्रवार का मौसम बीते दिन बृहस्पतिवार के उलट रहा। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बादल व बारिश के बीच मौसम खुशगवार था वहीं शुक्रवार को सुबह से शाम तक आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि पांच किलोमीटर प्रतिघंटा चली हवा ने तपिश से राहत दिलाई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह 08:30 बजे से शुक्रवार 08:30 बजे तक जनपद में 16.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सर्वाधिक बारिश निचलौल व नौतनवां तहसील क्षेत्र में क्रमशः 14 व 11 एमएम रिकॉर्ड हुई। बारिश के मामले में महराजगंज ने देवरिया व कुशीनगर को पीछे छोड़ दिया है। इसी अवधि में देवरिया में आठ एमएम और कुशीनगर में दो एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार के मौसम की बात करें तो पूरे दिन धूप के कारण अधिकतम तापमान जहां 34 रिकॉर्ड हुआ वहीं न्यूनतम पारा भी 28 रहा। धूप समाप्त होने के बाद हवा की रफ्तार थोड़ी बढ़ी तो लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अगस्त तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
वर्जन

पश्चिम बंगाल व झारखंड के ऊपर बने अवदाब के कमजोर पड़ने से बारिश की मात्रा घटी है। हालांकि 17 तक तराई में बारिश की संभावना बनी हुई है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें