फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में संदिग्ध हालात में मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। संदिग्ध हालात में शुक्रवार को एक किशोरी (14) का शव घर अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया में संदिग्ध हालात में घर के अंदर किशोरी का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। किशोरी का शव छत की कुंडी से लटक रहा था। मृतका प्रियंका निवासी ग्राम नरईपुर थाना बगहा पश्चिमी चंपारण, बिहार की बताई गई है। मृतका अपने बुआ के घर परसिया में रहती थी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही इसकी जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें