लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर क्षेत्र में वन विभाग ने शुक्रवार को सागौन की लकड़ी से भरे पिकअप वाहन को पकड़ लिया। शुक्रवार सुबह उप प्रभागीय वनाधिकारी लक्ष्मीपुर सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से सागौन के पेड़ों की कटाई कर लकड़ी को पिकअप वाहन में लादकर ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उप प्रभागीय वनाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने तत्काल वन विभाग की टीम गठित की। टीम ने संदिग्ध वाहन का पीछा किया। वन विभाग की टीम ने मांगरहियां के पास उक्त पिकअप वाहन को रोक लिया। हालांकि उसमें सवार आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले हो गए। उप प्रभागीय वनाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए वाहन में भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी लदी हुई है।