फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्मार्ट मीटर उपभोक्ता घर बैठे एप से कर सकेंगे बिल का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड कर अब घर बैठे अपने बिल का भुगतान और खपत की जानकारी ले सकेंगे। वहीं बिजली कटौती समेत अन्य समस्याओं से बचने के लिए उपभोक्ताओं को बैलेंस रखना जरूरी है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। उपभोक्ताओं के लिए यूपीपीसीएल स्मार्ट एप एक आधिकारिक डिजिटल समाधान है, जिसके माध्यम से आप बिजली बिल का भुगतान, रिचार्ज और अपनी खपत की निगरानी घर बैठे कर सकते हैं। आप अपने प्रीपेड खाते को रिचार्ज कर सकते हैं और पोस्टपेड बिलों का तुरंत भुगतान भी कर सकते हैं। इसमें दैनिक, साप्ताहिक और मासिक आधार पर अपनी बिजली की खपत भी देख सकते हैं। सुविधा के अनुसार पिछले बिलों का इतिहास और भुगतान की रसीदें कभी भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें