फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निरीक्षण में बाली इंटर कॉलेज में सात दिन से लापता मिले शिक्षक, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली में सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के एक शिक्षक सात दिन से अनुपस्थित पाए गए तो तीन अन्य शिक्षक भी मौके पर नहीं मिले। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस बाबत सभी से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान संवाद, मार्गदर्शन एवं अनुप्रेरण कार्यक्रम के आयोजन के बावजूद विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों की तुलना में कक्षाओं में बेहद कम छात्र दिखे। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण में विद्यालय के शिक्षक तेज बहादुर पाल लगातार सात दिनों तक बिना सूचना अनुपस्थित मिले। अरविंद दो दिन से बिना सूचना विद्यालय नहीं आ रहे थे। राजेश कुमार पांडेय आठ दिन से अवकाश पर रहे लेकिन उनके अवकाश का प्रकार स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं था। शत्रुघ्न सिंह, आद्या प्रसाद और कार्तिकेश कुमार सिंह के एक-एक दिन की छुट्टी का विवरण भी पंजिका में स्पष्ट नहीं मिला। विजय एक दिन बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय प्रशासन को सभी कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन दिन के भीतर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने और संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर वेतन बाधित करने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें