महराजगंज। काॅमर्शियल वाहन मालिकों को बकाया टैक्स में छूट का लाभ देने के लिए परिवहन विभाग ने नवंबर से ओटीएस योजना प्रभावी की, लेकिन 800 से अधिक बकाएदारों को यह नहीं रास आई। सिर्फ 160 बकाएदारों ने ही इसका लाभ लेने की जरूरत समझी।
नवंबर 2024 से 5 फरवरी 2025 तक ओटीएस योजना एआरटीओ ऑफिस महराजगंज ने प्रभावी की। यह योजना उन टैक्स बकाएदारों के लिए थी जिनका बकाया लंबा है और ब्याज भी जोड़ा गया है। निर्धारित समय सीमा तक योजना से बकाएदारों को ब्याज से छूट का नियम प्रभावी रहा।
इसे लेकर विभाग ने प्रचार-प्रसार भी खूब किया, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक सिर्फ 160 टैक्स बकाएदारों ने ही ब्याज छूट का लाभ लेकर 38 लाख रुपये के टैक्स का भुगतान किया, जबकि 800 से अधिक टैक्स बकाया वाले अभी शेष हैं।
ओटीएस योजना का लाभ देने का पूरा प्रयास किया गया कि अधिक से अधिक लोग टैक्स का बकाया जमा कर सकें, लेकिन सिर्फ 160 ने लाभ लिया और 800 से अधिक बकाएदार शेष रह गए। अब इन्हें ब्याज के साथ टैक्स भरना होगा। विभाग अब सख्ती से टैक्स वसूल करेगा।
-आरडी प्रसाद वर्मा, संभागीय निरीक्षक परिवहन