फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यार्थियों के कॅरिअर को दिशा देगी ‘तमन्ना’

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों के कॅरिअर की दिशा तय करने के लिए विविध प्रयास किए जा रहे हैं। अब समग्र शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रत्येक राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कॅरिअर मार्गदर्शन के लिए बुकलेट व ओएमआर शीट उपलब्ध होगी। इससे मिलने वाली जानकारी के आधार पर युवाओं को काउंसिलिंग सुविधा मिलेगी। यह लाभ जनपद के 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में लगभग 10 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कॅरिअर को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा रही है। समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक मुकेश कन्नौजिया ने बताया कि कई बार चाहते हुए भी विद्यार्थी कॅरिअर पर कोई निर्णय नहीं ले पाते और असमंजस में रहते हैं। ऐसे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ‘’तमन्ना’’ बुकलेट तैयार कराया है।
राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक राजकीय विद्यालय में 10-10 बुकलेट का सेट आया है। एक बुकलेट में तीन पुस्तकें और एक ओएमआर शीट है। एक पुस्तक विद्यार्थियों के लिए, एक शिक्षक और एक अभिभावकों के लिए है। पुस्तक के अनुसार, विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार कॅरिअर की तैयारी कराई जाएगी। अभिभावकों से भी परामर्श लिया जाएगा। इसके उपरांत विद्यार्थियों की ओएमआर शीट के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों को वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसी आधार पर काउंसिलिंग सहूलियत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें