सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्रामसभा मोहनापुर पूरब टोला में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। ग्रामसभा मोहनापुर पूरब टोला निवासी प्रेमसती देवी ने तहरीर देकर बताया कि बीते सात अप्रैल को शाम 6.30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर मेरे ही गांव के अजय, विजय, शांति देवी व निर्मला ने मुझे और मेरी बेटी दिव्या को मारा-पीटा, जिससे हम दोनों को चोटें आई हैं। लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी भाग गए, मगर भागते समय जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ राजकुमार सिंह के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।