यातायात नियमों के पालन की शपथ ली
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सड़क-सुरक्षा सप्ताह के तहत पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट-बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही वाहन चलाने व गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की शपथ ली।
प्रधानाचार्य रामइंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि प्रतिवर्ष लाखों लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में असमय मौत हो जाती है अथवा तमाम लोग अपंगता के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर तथा यातायात नियमों का पालन कर इन दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। हम सबका दायित्व है कि वाहन चलाते समय सतर्क रहें तथा दूसरों को भी यातायात के नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें।इस अवसर पर आनंद प्रकाश राव, दुर्गेश कुमार सिंह, घनश्याम राव, जितेंद्र वर्मा, एसएन पांडेय, राधेश्याम रावत, मनोज यादव, गिरिजेश गिरि, वासुदेव प्रजापति, राजू मद्धेशिया, राजू सिंह, भगवान चरण शर्मा, अशोक तिवारी, घूरे प्रसाद, बृजेश कुमार यादव, अजय गुप्ता, अनिल यादव, दिनेश राव, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रतिभा सिंह, सोनी यादव, नीलम प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।