फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मिला प्रमाण पत्र

Sun, 17 Nov 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में कलर बेल्ट टेस्ट प्रमोशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में सफल ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देने के लिए शहर स्थित रामसमुख दास इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निचलौल ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षक रियाज अली ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि येलो टू ग्रीन बेल्ट में उत्कर्ष कुमार साहू, संगम प्रजापति, आकृति गुप्ता, ब्लू टू ब्लू वन बेल्ट में रुद्र प्रताप पांडेय, ब्लू वन टू रेड बेल्ट में वीर पांडेय, उत्कर्ष सिंह, अंजली चौधरी, मिट्ठी मद्धेशिया, रेड टू रेड वन बेल्ट में अनुराधा भारती, आशीष भारती ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इन सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र दी गई है। इन्होंने आगे बताया कि ताइक्वांडो बहुत ही बेहतरीन कला है। इससे बच्चे आत्म सुरक्षा करने साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रह सकते हैं। इसे हर बच्चों को सीखना चाहिए। इस दौरान आदित्य मद्धेशिया, नेहा यादव, नीलू गुप्ता, सलमान हुसैन, अभय गुप्ता, अजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें