महराजगंज। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम महराजगंज में शुरू हुए प्रथम स्वर्गीय कोमल साहनी मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मैच गोरखपुर बनाम नौतनवा के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर की राहुल क्रिकेट अकादमी ने 129 रन से जीत दर्ज की। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने खेल का शुभारंभ किया।
महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि पहला मैच गोरखपुर के राहुल क्रिकेट अकादमी व एमएसएमटी क्रिकेट अकादमी नौतनवा के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर की राहुल क्रिकेट अकादमी ने 129 रन से जीत दर्ज की। एमएसएमटी क्रिकेट अकादमी नौतनवा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल क्रिकेट अकादमी ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसमें अभिकेश सिंह ने 56, राहुल यादव ने 55 और राहुल साहनी ने 25 रनों का योगदान किया। एमएसएमटी क्रिकेट अकादमी, नौतनवा के तरफ ने गेंदबाजी करने हुए शहीद राजा ने दो विकेट लिए। इमरान खान और कामरान को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएसएमटी क्रिकेट अकादमी, नौतनवा की पूरी टीम 17.1 ओवर में 44 रन बनाकर पैविलियन लौट गई। जिसमें धीरज ने 10, इमरान खान ने 8 और राज गौड़ ने सात रन बनाए। इस मैन ऑफ द मैच अमन चौहान को चुना गया।
दूसरा मैच देवरिया बनाम एसकेपी क्रिकेट अकादमी बस्ती के बीच खेला गया। देवरिया क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। देवरिया 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.4 ओवर में 71 रन बनाए। सार्थक और पंकज ने 12-12 रन बनाए। एसकेपी क्रिकेट अकादमी के तरफ से गेंदबाजी करने आए ऋषभ ने पांच खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। अब्दुल ने दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने आए एसकेपी क्रिकेट अकादमी बस्ती के बल्लेबाजों ने 15.5 ओवर में सात विकेट खोकर 73 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम से धीरज ने 17 और अब्दुल ने 21 रनों की पारी खेली। देवरिया के तरफ से गेंदबाजी करने आए आकाश ने तीन विकेट लिए। दीपक को भी दो विकेट मिले। इस मैच के मन ऑफ द मैच ऋषभ बने।
गोरखपुर मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शफीक अहमद सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गजेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एमसीए के उपाध्यक्ष डॉ. डीके साहनी, उपाध्यक्ष सीजे थॉमस, कोषाध्यक्ष डॉ. राजीव मद्धेशिया, सह कोषाध्यक्ष संजय पटेल, हमीदुलाह खान, डॉ. राकेश राय, उपाध्यक्ष डॉ. सलीम, अनिल गुप्त, डॉ. जैनुल आब्दीन, डॉ. असलम, डॉ. शांतिशरण मिश्र, शमसुल हुदा आदि मौजूद रहे।