फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आयुर्वेदिक दुकान से संदिग्ध सामान बरामद

Wed, 24 Sep 2025 08:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के मेन मार्केट स्थित एक आयुर्वेदिक दुकान पर बुधवार को निचलौल वन रेंज के वन कर्मियों की ओर से मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया। इस दौरान आयुर्वेदिक दुकान से वन कर्मियों की टीम ने संदिग्ध सामान बरामद किया। जिसे टीम कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस दौरान मौके पर लोगों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि उन्हे मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के मेन मार्केट स्थित चुन्नीलाल धर्मेन्द्र कुमार आयुर्वेदिक दुकान पर संदिग्ध सामान बेचा जा रहा है। ऐसे में उक्त सूचना के बाद टीम गठित कर दुकान पर छापा मारा गया। इस दौरान दुकान की तलाशी लेने पर कई प्रकार की संदिग्ध सामान बरामद हुए। जिसे कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है। मामले की जांच के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें