निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर से सटे गांव मटरा में बुधवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मटरा निवासी सीताराम यादव की पत्नी बादामी देवी (40) बारिश के दौरान घर के बाहर रखे सामान को भीगने से बचाने के लिए अंदर रख रही थी। इसी बीच अचानक गरज के साथ बिजली गिर गई, जिससे बादामी देवी उसकी चपेट में आ गई। इससे बादामी देवी की कुछ देर बाद मौत हो गई। मौके के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मौके पर पहुंच मृत महिला बादामी देवी के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।