फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रांसफॉर्मर फुंकने से आपूर्ति लड़खड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। कस्बे के 33/11 केवी उपकेंद्र में रखा 5 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर फुंक जाने से ग्रामीण फीडर की आपूर्ति लड़खड़ा गई है। दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से ग्रामीण फीडराें को जोड़कर आपूर्ति की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को कुछ ही घंटे सप्लाई मिल पा रही है। मंगलवार को भी ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता इससे जूझते रहे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी को विद्युत वितरण उपकेंद्र का 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी से जल गया। इसी से पावर हाउस के कई ग्रामीण क्षेत्रों के फीडरों को सप्लाई दी जाती थी। लेकिन इसके फूंक जाने से साउथ,वसूली, उत्तरी सहित कई फीडरों की सप्लाई चरमरा गई है। अब सभी फीडरों को एक 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से जोड़कर चलाया जा रहा है। जिसके चलते जुड़े फीडरों को कुछ घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है।

विद्युत वितरण उपखंड के एक्सइन अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुछ तकनीकि दिक्कतों के चलते ट्रांसफार्मर जल गया है। इसकी जानकारी मिलते ही जले ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसकी जल्द मरमत करा ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें