महराजगंज। सोमवार का मौसम पिछले दिनों से विपरीत नजर आया। सुबह 10 बजे तक कोहरे की अधिकता बनी रही जिसके कारण स्कूल बस बच्चों के लेकर स्कूल लेट पहुंची।
सड़क पर आवागमन भी सुबह कम रहा। कोहरे के कारण संभावित खतरे को देखते हुए वाहनों की रफ्तार धीमी रही। हालांकि इसके बाद कोहरा छंटने व पछुआ की गति नर्म पड़ने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई।
सोमवार की सुबह कोहरे भरी रही। ग्राफ कुछ इस कदर अधिक दिखा कि सड़क पर वाहन 10 बजे तक लाइट जलाकर चलते देखे गए। सर्वाधिक समस्या स्कूल बस संचालन करने वालों की रही और अधिकतर स्कूल बसें बच्चों को न सिर्फ लाने में विलंब से पहुंची बल्कि स्कूल पहुंचाने में भी लेट हुईं। 10 बजे के बाद कोहरा छंटने के बाद धूप चमकीली व आरामदायक महसूस की गई।