फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क पर भरे गंदे पानी में उतरा करंट, बैल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के छितौना में मुख्य सड़क पर नालियों की पानी से हुए जलभराव के बीच अचानक करंट उतर गया। इस दौरान जलभराव से गुजर रहे बैलगाड़ी में जुते बैल की मौत हो गई। बैलगाड़ी चालक को बिजली का झटका महसूस हुआ। हादसे के बाद जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी के मुताबिक, रामकिशुन यादव निवासी छितौना बैलगाड़ी पर पुआल लादकर गांव के मुख्य सड़क से गुजर रहे थे। इसी बीच सड़क के बगल में लगे ट्रांसफर से पानी में अचानक करंट उतर गया और वह करंट की चपेट में आ गए। बैलगाड़ी में जुते बैल की मौके पर ही मौत हो गई और बैलगाड़ी चालक रामकिशुन यादव झटके से घायल हो गए। लोगों की मदद से रामकिशुन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें