महराजगंज। निचलौल-सिसवा मुख्य मार्ग से ग्रामसभा बलहीखोर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली दूर करने की मांग की है।
समाजसेवी राधेश्याम मौर्या ने बताया की 2014 में शुरू हुए इस संस्थान में 2016 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई और 2018 में यह पूरी तरह स्थानांतरित हो गया। सात साल बाद भी यहां तक पहुंचाने वाली सड़क कच्ची ही है। बदहाल सड़क के कारण छात्रों, शिक्षकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कच्ची सड़क के कारण बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं। रास्ता कीचड़ से भरने की वजह से बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। भारी बारिश में रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है तो संस्थान में पढ़ाई-लिखाई प्रभावित होती है।