फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र में ग्राम सिंहपुर कला में मंगलवार देर रात बाबूराम भारती उर्फ बबलू (32) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। सूचना मिलने पर अड्डा चौकी की पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मृतक की मां घर पर नहीं थी और पिता बहादुर कोल्हुई बाजार गए थे। वहीं उसकी पत्नी कल्पना ऑपरेशन कराने के बाद बेटे आर्यन और गोलू के साथ मायके में थी। छोटा भाई पिंटू हैदराबाद काम करने गया है। घर पर सिर्फ बाबूराम और एक बच्ची थी। देर शाम माता-पिता घर पहुंचे तो कमरे में बाबूराम का शव कुंडी के सहारे फंदे में लटकता देखकर घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आज पड़ोस के लोग जुट गए। परिजनों ने पारिवारिक कलह से इनकार करते हुए मृतक के अवसाद में होने की बात कही। अड्डा बाजार चौकी इंचार्ज मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पिता बहादुर की सूचना पर औपचारिकता पूरी करके शव को कब्जे में ले लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें