फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब और वंचितों की आवाज है सुभासपा : ओमप्रकाश राजभर

Mon, 12 Feb 2024 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा/अड्डा बाजार। तहसील क्षेत्र के अड्डा बाजार स्थित महात्मा बुद्ध इंटरमीडिएट काॅलेज परिसर में सोमवार को सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की जनसभा हुई। इसके मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहे।
विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वंचितों, शोषितों और अति पिछड़ों के विकास के लिए मुख्य धारा के साथ जोड़कर उनका उत्थान करना ही मेरा कर्तव्य है। सुहैल देव भारतीय समाज पार्टी ने हर तबको का विशेष ध्यान दिया है जिनको अन्य सरकारें वंचित करते आईं है। हमारी लड़ाई उन सभी ताकतों से है जिन्होंने समय समय पर गरीबों, असहायों को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सबका विकास सिर्फ सुभासपा ही कर सकती है। अन्य पाटियों ने छलने का काम किया है।

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामाश्रय पासवान जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर, मंडल अध्यक्ष उर्मिला राजभर, मनोज वैश्य, मंजू यादव, रुक्मणी वर्मा, सरिता भारती, अखिलानंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें