महराजगंज। जिले के 278 माध्यमिक स्कूलों के 1.17 लाख विद्यार्थियों को स्कूल की प्रार्थना सभा के बाद सेहत दुरुस्त रखने का पाठ पढ़ेंगे। प्रार्थना समाप्त होने के बाद 10 मिनट शिक्षक बच्चों को यह बताएंगे कि उनकी सेहत के लिए क्या खाना अच्छा व क्या बुरा। जानकारी देने के लिए डीआईओएस स्तर से सभी माध्यमिक स्कूलों के लिए आदेश पत्र जारी किया गया है। साथ ही सभी स्कूलों में एक बोर्ड सेहत से जुड़े अनुभव लिखने के लिए लगाया जाएगा जिसपर प्रतिदिन विद्यार्थी अपना अनुभव लिखेंगे।
शुगर और बसा युवाओं की सेहत बिगाड़ रहा। असंतुलित दिनचर्या से लेकर खान पान में बरती जा रही लापरवाही देखी जा रही। अब अपर सचिव माध्यमिक ने यूपी बोर्ड के स्कूलों में सेहत को लेकर इस कार्यक्रम को शुरू करने का निर्देश प्रभावी करने का पत्र डीआईओएस कार्यालय को जारी किया जिसके बाद सितम्बर में जिले में आदेश जारी किए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि जागरूकता के अभाव में युवा और बच्चे चीनी से लेकर तैलीय खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन कर रहे हैं। साथ ही अनियमित दिनचर्या के चलते सेहत बिगाड़ रहे। अब उन्हें प्रार्थना सभा में बताया जाएगा कि उनकी दिनचर्या कैसी होनी चाहिए और सेहत के लिए क्या जरूरी व क्या गैरजरूरी। संतुलित भोजन के प्रति प्रोत्साहन देकर सेहत दुरुस्त रखने की युक्ति बताई जाएगी। स्कूल में सेहत बोर्ड विद्यार्थियों का अनुभव लिखने की व्यवस्था की जाएगी।
सभी माध्यमिक स्कूल में सेहत को लेकर गाइडेंस प्रार्थना सभा के बाद दिया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देश पत्र जारी किया गया है। माह के किसी एक दिन की फोटो माध्यमिक के हंस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गये हैं। प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस