फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सभी सदस्यों को एक ही अनुभाग व एक ही स्थान पर रखा जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के संभाजन के पूर्व की जाने वाली कार्रवाई के संदर्भ में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों एवं नियुक्त ईआरओ का एक दूसरे से परिचय कराया गया। निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों पर विचार-विमर्श किया गया। किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से काटने या जोड़ने के लिए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के यहां अपील करने का आग्रह जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन की कार्रवाई के अंतर्गत आयोग की अपेक्षा रहती है कि नए मतदेय स्थल बनाने या वर्तमान मतदेय स्थलों के पुनर्गठन के दौरान आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने ईआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची तैयार करते समय कोई भी परिवार विभाजित न हो और परिवार के सभी सदस्यों को एक ही अनुभाग व एक ही स्थान पर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें