फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। राजकीय इंटर कॉलेज नौनिया में बुधवार को जनपद स्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वनाथ अग्रहरी वित्त लेखा आधिकारी (माध्यमिक) रहे। छात्रछात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार सफेदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली, द्वितीय पुरस्कार करन चोखराज तुलास्यान इंटर कॉलेज सिसवा बाजार व तृतीय पुरस्कार रोहन कुमार रामहर्ष इंटर कालेज निचलौल को मिला। वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्रिया पांडेय, गरिमा प्रथम शंभू इण्टर कॉलेज गडौरा बाजार, द्वितीय पुरस्कार यशराज चौधरी इंदर प्रसाद चौधरी जनजातीय इंटर कॉलेज बरगदवा व तृतीय पुरस्कार दित्या को मिला। मंजीत रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल को मेडल, सिल्ड, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित कर किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने 50 माडल प्रस्तुत किए। इसमें चंद्रयान 3, वाटर प्योरिफिकेशन, सिटी हॉस्पिटल, ग्रीन हाऊस, वाटर हार्वेस्टिंग आदि प्रस्तुत किया गया था। इस अवसर पर अनूप कुमार सिंह, अनिल चौधरी, करन, शमशाद खान, उमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें