फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिषदीय विद्यालयों को गोद लें राजपत्रित अधिकारी

Mon, 29 Jul 2024 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों और उनमें स्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने राजपत्रित अधिकारियों को परिषदीय विद्यालयों को गोद लेने और जिम्मेदारों को विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर को उठाना सबकी जिम्मेदारी है। संबंधित अधिकारी अपने विद्यालयों में जाकर कमियों और आवश्यकताओं को चिह्नित करें और आवश्यक कार्यों पर एक विस्तृत आख्या 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करें। इसके उपरांत कमियों को दूर करने और विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने बीएसए को कायाकल्प के तहत निर्धारित मानकों के सापेक्ष न्यूनतम संतृप्त 50 विद्यालय और प्रत्येक विद्यालय के लिए एक जिलास्तरीय अधिकारी/बीडीओ/ईओ को नामित कर सूची प्रेषित करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चयनित विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करें। शिक्षक-अभिभावक बैठक में जाएं और अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, पीडी राम दरश चौधरी, सीएमओ डॉ. दिलीप सिंह, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, एसडीएम सदर रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें