फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एनसीईआरटी के वृहद पुस्तक मेले में उमड़े छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तक मेले से सर्व शिक्षा अभियान को मिलेगी गति : डीआईओएस
विज्ञापन

फरेंदा। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्देशित एनसीईआरटी वृहद पुस्तक मेेले का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने शुभारंभ किया। एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पुस्तक मेले में कक्षा नौ से लेकर के कक्षा 12 तक की पुस्तकें निर्धारित मूल्य पर ही मिलने का आदेश जारी हुआ है। इसी दिशा में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने मेले में विद्यालय के छात्रों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार सभी छात्रों को कम मूल्य पर पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे सर्व शिक्षा अभियान को गति मिले और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ ना पड़े। छात्र अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें और उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त हो। प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन, श्रीकांत गौड़, जितेंद्र पांडेय, आनंद पाठक, प्रवीण वर्मा, जनार्दन यादव, ओमप्रकाश प्रसाद, सोनल वर्मा एवं विक्रेता रंगीलाल सहानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें