फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जला रहा धूप...दोपहर में सड़कें हो जा रहीं सूनीं

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर जाती महिला।  
विज्ञापन
सुबह से ही निकल रही तेज धूप से लोग बेहाल, 26 को बूंदाबांदी की संभावना
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
महराजगंज। सूरज की तपिश से शुक्रवार को लोग बेहाल दिखे। सुबह से ही तेज धूप लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। 10 बजते-बजते धूप इस कदर हो जा रहा है कि लोग घर से बाहर नहीं निकलना चाह रहे हैं। दोपहर होते-होते सड़कें सूनी हो जा रही हैं। हालांकि मौसम विभाग ने 26 को बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
हीट वेव के चलते लोग घर में दुबके रह रहे हैं। बहुत जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किया तो वहीं रात में भी गर्म हवाएं चलती रहीं। गर्मी का आलम यह है कि अगर थोड़ी देर के लिए लोग बाहर निकल रहे हैं तो पसीना से तर-बतर हो जा रहे हैं। दोपहर के समय अधिकतर रास्तों पर कुछ लोग ही आवागमन करते दिख रहे हैं। बाजार में भी भीड़ कम हो चुकी है। महिलाएं और बच्चे धूप में निकलते समय अपने आप को सूरज की तपिश से बचाने के लिए कपड़े व छतरी का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आगामी पांच दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान जिले में मौसम का अधिकतम तापमान 38.0 से 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को जिले के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज हवा चलने और कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। उन्होंने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए सिंचाई, फसल सुरक्षा एवं पशुपालन से संबंधित जरूरी प्रबंधन कार्य समय से करें। खराब मौसम के दौरान खेतों में जाने से बचें तथा सुरक्षित स्थान पर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें