फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विदाई समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा

विज्ञापन
परमेश्वर सिंह पीजी कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र, स्रोत कालेज
विज्ञापन
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में सोमवार को बीए तृतीय वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। छात्रों ने मंच के माध्यम से एक दूसरे से अनुभव साझा किए। छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में सुनील ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया। छात्रा निधि ने अपना बना ले पिया, गीत सुनाया। रामाशीष ने जब कोई बात बन जाए गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
छात्रा अनु ने रीमिक्स पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र सुनील ने विदाई गीत गाकर सबको भावुक कर दिया। श्रद्धा ने नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि प्रबंधक ने कहा कि मिलन और बिछड़ना एक परंपरा है लेकिन इसके बीच में जो रिश्ते बनते हैं वह अनमोल होते हैं। जो जिंदगी में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार भारतीय ने कहा कि छात्रों का विदाई उनके आगे बढ़ने का माध्यम होता है। अब जीवन के एक नए प्रभाव और चुनौतियों का सामना करने जा रहे हैं। हमेशा अपने सिद्धांतों पर अधिक रहे सकारात्मक सोच रखें कभी भी असफलता से ना घबराए जो संस्कार और शिक्षा आपके यहां से मिली है।
कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार व श्रीदयाल वर्मा ने किया। इस दौरान डॉ. यशवंत सिंह, डाॅ. लक्ष्मी मिश्रा, डाॅ. पुष्पा पांडेय, डाॅ. अभिमन्यु शर्मा, डॉ. संजय शर्मा, मुरलीधर जायसवाल, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. नईम, डॉ. भास्कर श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें