फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेलो इंडिया एप पर अपलोड होगा विद्यार्थियों का डाटा

Thu, 30 May 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में अब परंपरागत खेलों के साथ विद्यार्थी नए खेलों का भी अभ्यास करेंगे। खेलो इंडिया फिट इंडिया से परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। इससे फुटबॉल और वाॅलीबाॅल जैसे खेलों में बच्चे शामिल हों सकेंगे। जिले के 1705 परिषदीय स्कूलों में टीम बनाने का कार्य जुलाई में पूरा होगा और खेलों का आयोजन सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

खेलो इंडिया से अब परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी, जो कोई भी खेल खेलते हों उन्हें बतौर खिलाड़ी जोड़ा जाएगा। अभी तक विभागीय आयोजन तक ही खेल प्रतिभाएं सीमित थीं। बच्चों का असेसमेंट टेस्ट लेने के बाद खेलो इंडिया एप पर उनका डाटा अपलोड किया जाएगा। इसमें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की भी मदद ली जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रधानाध्यापकों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने बच्चों का असेसमेंट टेस्ट प्रारंभ करके खेलो इंडिया एप पर अपलोड करें। जहां शारीरिक शिक्षा अनुदेशक तैनात नहीं हैं, वहां खेलों में रुचि रखने वाले शिक्षक को नामित कर यह काम कराया जाएगा। यदि इस काम को संपन्न करने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो प्रशिक्षित किए गए मास्टर ट्रेनर की मदद ली जाए। खेल विभाग के अधिकारियों, खेल शिक्षकों, मास्टर ट्रेनर का पूरा सहयोग लिया जा सकता है। सभी बच्चों का पूरा विवरण एक्सेल शीट पर विद्यालय स्तर से ही तैयार करने का निर्देश दिया गया है। स्कूल खुलते ही विद्यार्थियों का डाटा अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें