फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भैरहवा मेडिकल काॅलेज के छात्रों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचार्य को हटाने के साथ अन्य मांगो को पूरा न करने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल के भैरहवा में यूनिवर्सल कालेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में बीते एक सप्ताह से छात्रों का हड़ताल जारी है। दो दिन पूर्व अनशन पर बैठे छात्रों ने इमरजेंसी सेवा को छोड़कर अन्य सेवाओं को भी बाधित कर दिया है। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य को हटाते हुए उनकी सभी मांगें पूरी की जाएं, अन्यथा अनशन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से सटे तीन किमी दूरी पर स्थित भैरहवा मेडिकल काॅलेज के छात्र ड्रेस कोड सहित कई मांगो को लेकर बीते एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। मांग नहीं माने जाने को लेकर सोमवार से छात्र अनशन पर बैठ गए हैं। छात्रों के आंदोलन के कारण भैरहवा स्थित यूनिवर्सल कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में टीचिंग हॉस्पिटल में शिक्षण और इमरजेंसी सेवा के बाद अन्य सेवाएं बाधित हो गई हैं। कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों के लिए ड्रेस कोड (पैंट और शर्ट) अनिवार्य करने के फैसले के बाद एमबीबीएस और बीडीएस छात्र अपनी पढ़ाई बंद कर आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की हड़ताल के कारण उक्त मेडिकल काॅलेज में उपचार सेवा बंद है। इस कॉलेज में दस प्रतिशत भारतीय छात्र भी अध्ययनरत हैं। रूपनदेही जिले के डीएम गणेश अर्याल ने बताया कि छात्र अनशन पर बैठे हैं। वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें