फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसम से बदलते मिजाज से पेट रोग के बढ़े मरीज

Fri, 23 Jan 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
21 मरीज इस समस्या लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, खानपान में ध्यान देने और भरपूर पानी पीने की डॉक्टर दे रहे सलाह
विज्ञापन

महराजगंज। दिन में तेज धूप और रात में ठंड ने पेट से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा दिया है। इस दौरान उदर रोग के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। भोजन न पचने की समस्या से खट्टी डकार, पेट फूलने व भूख न लगने की समस्या लेकर 21 मरीज बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट व लक्षणों की जानकारी लेकर दवा दी और बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 613 रोगियों का इलाज हुआ। सर्वाधिक रोगी सर्दी खांसी व बुखार के रहे। नए रोगियों में 21 मरीज पेट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या लेकर पहुंचे। जिन्हें डाॅ. पवन ने जांच रिपोर्ट के मुताबिक दवा दी और सावधानी बरतने को कहा। डॉ. पवन ने बताया कि दिन में करीब एक सप्ताह से निकल रही तेज धूप से तापमान में इजाफा हुआ है। वहीं रात में अचानक तापमान गिरने से ठंड बढ़ जा रही है। मौसम के इस बदलते मिजाज से लोग बीमार हो रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से उदर रोग का दायरा बढ़ाता है। इसलिए खानपान में सावधानी बरतने के साथ ही भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे डिहाइड्रेशन की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। मौसम के मुताबिक खानपान व स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। गरिष्ठ भोजन रात के समय न करें।
विज्ञापन

-
ऐसे करें बचाव-
- ठंड के कारण पानी पीने की मात्रा लोग घटाते हैं, जिससे यह समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए भरपूर पानी पीने की आदत बनाए रखें।
- गरिष्ठ व अत्यधिक तेल मसाला वाला भोजन करने से परहेज करें।
- भोजन में हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं और ज्यादा फल खाएं।
- मौसमी व संतरा जैसे फलों का उपयोग काफी कारगर हैं। इसलिए इनकी मात्रा बढ़ाएं।
- अंकुरित अनाज की मात्रा बढ़ाएं और स्वच्छता का ख्याल रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें